किराना शॉप की आड़ में पर्ची दड़ा सट्टा लगाता आरोपी दरेसी पुलिस ने धरा

42

अवैध लाटरी, दड़ा सट्टा चलाने वालों पर थाना दरेसी की पुलिस ने कार्रवाई की है। इलाके में एक किराना शॉप की आड़ में पर्ची दड़ा सट्टा लगाते हुए आरोपी को काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते थाना दरेसी के एसएचओ इंस्पेक्टर सतवंत सिंह बैंस ने बताया गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार के रूप में है जो गली नंबर 7, प्रीत नगर में रहता है। आरोपी के कब्जे से 4500 भारतीय करेंसी नोट, एक पेन, दड़े-सट्टे की पर्चियां व एक छोटी स्लिप पैड बरामद की है। बीते दिन उनकी पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी प्रीत नगर में किराने की दुकान चलाता है। जिसकी आड़ में ऊंची आवाज में पर्ची दड़ा सट्टा लगाता है। जिसके बाद कार्रवाई अमल में लाते मौके पर एएसआई हरपाल सिंह ने समेत पुलिस पार्टी के दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।