चोरों ने की बुजुर्ग महिला के घर से भैंस चोरी

101

थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव मझ फगूवाल की रहने वाली एक गरीब बुजुर्ग महिला के घर से 9 दिन पहले अज्ञात चोरों ने घर में रखी उसकी भैंस चोरी करने का मामला सामने आया है।पीड़ित महिला जसविंदर कौर पत्नी लेट सुरजीत सिंह ने बताया कि 16 फरवरी की आधी रात को उसके घर से भैंस चोरी हो गई। इसके बाद उसने भैंस चोरी की शिकायत थाना लाडोवाल में दर्ज करवाई गई परंतु आज 9 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी जिसके बाद उसकी तीन लड़कियों की परवरिश करने की जिम्मेवारी उसके कंधों पर पड़ गई और घर में कोई भी कमाने वाला ना होने के कारण उसने घर में भैंस पाल रखी थी। जिसका दूध बेचकर बुजुर्ग महिला घर का गुजारा कर रही थी। महिला ने बताया कि उनके गांव में कई सरकारी सी.सी.टी.वी. कैमरे लगे हुए हैं अगर पुलिस उन कैमरों की जांच करे तो भैंस चोरी करने वाले चोर का पता चल सकता है।वहीं जब उक्त मामले बारे थाना लाडोवाल की प्रभारी गुरशिंदर कौर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला आज ही उनके ध्यान में आया है और उन्होंने आज ही पुलिस कर्मचारियों को इस चोरी के मामले को जल्द से जल्द जांच करने के निर्देश दिए गए हैं ।