लुधियाना रूरल पुलिस द्वारा अवैध पिस्तौल व 3 जिंदा रोंद समेत जिम ट्रेनर काबू

40

आसामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना जोधा रेंज की पुलिस चौंकी छपार ने इलाके से अवैध हथियार समेत एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान दोलो खुर्द के रहने वाले प्रभजोत सिंह उर्फ पप्पा के रूप में है। मामले के संबंध में जानकारी प्रेस को सांझा करते हुए आज सब डिवीजन दाखा रेंज के डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया आरोपी प्रभजोत सिंह को बीते दिन दिन छपार चौंकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह व उनकी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान शक्की हालातों में काबू किया है।पुलिस पार्टी ने ने रछीन रोड़, गांव छपार की आटाचक्की के पास नाकाबंदी की थी। आरोपी गांव रछीन की तरफ से पैदल आता दिखाई दिया। जो सामने पुलिस पार्टी को देख घबरा गया और भागने का प्रयास किया। मौके पर ही पुलिस पार्टी ने आरोपी को शक्की हालातो मे काबू कर जब तलाशी ली तो कब्जे से बत्ती बोर अवैध पिस्तौल समेत तीन जिंदा रोंद बरामद हुए। जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर असला एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी से खुलासे डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा और चौंकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गुरदीप
सिंह ने बताया आरोपी जिम ट्रेनर है। आरोपी के खिलाफ पहले फरवरी 2024 में एक मामला मारपीट व असला एक्ट का जोधां में दर्ज है। उक्त मामले में आरोपी जमानत पर है।

आरोपी ने बताया उक्त हथियार मेरठ से खरीद कर लाया था। मेरठ में उसे एक ऑटो चालक के जरिए 35000 में हथियार मिला था । हथियार उसने शौंक के तौर पर कब्जे में रखा था। पुलिस ने आगे की कार्रवाई में आरोपी से पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर एक दिन का रिमांड प्राप्त किया है।