लुधियाना : लुधियाना के दुगरी इलाके में जैता चौंक के नजदीक गोलियां चलने का मामला सामने आया है। दो पक्षों में झड़प के बाद एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान अभिजीत मंड के रूप में है।
युवक को परिवार वालों की तरफ से उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावर बाइकों पर सवार थे। पुरानी रंजिश में हमलावरों ने वारदात की है। घायल युवक पर भी पहले अपराधिक मामला दर्ज है जिसमें वह जेल जा चुका है।
जेल में दूसरे पक्ष के साथ झड़प हुई थी। जिस कारण हमलावरों ने घायल युवक मंड को घेर लिया। इतने में एक युवक ने गोली चला दी। जो युवक की जांघ में लगी बताईं जा रही है। घटना के बाद इलाके की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।














