पंजाब नैशनल बैंक 07 और 08 फरवरी को देश भर में होम लोन एक्सपो का आयोजन कर रहा है जिसमें बैंक की किफायती ऋण योजनाओं पीएनबी होम लोन योजना और पीएनबी सूर्य घर योजना के माध्यम से आम आदमी के नए घर के सपने को पूरा किया जाएगा। इन योजनाओं की ब्याज दरें काफी कम हैं। मंडल प्रमुख लुधियाना श्री आदित्यनाथ दास ने बताया कि लुधियाना में यह कार्यक्रम पीएनबी हाउस, वेस्टएंड मॉल के पास, फिरोजपुर रोड में आयोजित होगा। एक्सपो में ऋण के लिए आवेदन करने पर अपफ्रंट एवं प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाएगी और लीगल एवं वैल्युएशन चार्जेज में भी 50: की छूट दी जाएगी । साथ ही, आवेदन सैद्धांतिक रूप से ऑन स्पॉट स्वीकृत किए जाएंगे और अनुमोदित परियोजनाओं के लिए 72 घंटों में ही ऋण भी स्वीकृत कर दिया जाएगा। पांच करोड़ तक के डिजी होम लोन के लिए ऑफर लेटर भी तत्काल प्रदान किए जाएंगे। एक्सपो की मुख्य विशेषता ष्पीएनबी सूर्य घर योजना है जिसके अंतर्गत घर पर 3 किलोवॉट तक का सोलर पैनल लगाने के लिए 7: ब्याज दर पर ऋण दिया जा रहा है जिसके लिए 78000 की सरकारी सब्सिडी भी प्राप्त होगी । गृह ऋण की ब्याज दर 8.40: से आरंभ हो रही है योजना सीमित समय के लिए है । अधिक जानकारी के लिए पंजाब नेशनल बैंक की किसी भी शाखा से संपर्क किया जा सकता है ।














