लुधियाना : लुधियाना मार्कीट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन जैलदार गुरजीत सिंह गिल लादिया को आजहैबोवाल प्रॉपर्टी एसोसिएशन के सदस्यों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के प्रधान जगदीश खन्ना जे.के, चेयरमैन वरुण कुमार, नरेश कुमार, विनोद गुप्ता, परव जैन, रविंद्र कपूर, नरेश चड्ढा, करण बजाज, सोनू भाटिया ने कहा कि इस इलाके के लोगों को बहुत बड़ा सम्मान दिया गया है क्योंकि आज तक इस इलाके में किसी भी सरकार ने मार्कीट कमेटी का चेयरमैन नहीं बनाया था। नवनियुक्त चेयरमैन जैलदार गुरजीत सिंह गिल ने कहा कि इलाके के लोगों की हर समस्या को पहल के आधार पर आम आदमी पार्टी की सरकार दूर करेगी ।














