52 दिन पहले ट्रॉली चुराने वाले 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

40

थाना मेहरबान के अधीन आते गांव नूरवाला के रहने वाले गुरदीप सिंह ग्रेवाल पुत्र हरबंस सिंह ने 19 जनवरी
2025 को पुलिस को शिकायत दर्ज ट्राली घर के बाहर प्लाट में खड़ी कर दी। जब अगले दिन जाकर देखा तो वहां से उसकी ट्राली चोरी हो चुकी थी

उसने गांव में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज चैक की तो 2 आरोपी ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉली डालकर ले जाते दिखे जिसके बाद थाना मेहरबान की पुलिस ने उक्त मामले की जांच शुरू कर दी ।
थाना प्रभारी इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह हांडा ने बताया कि पुलिस ने ट्रॉली चोरी करने वालों की पहचान आरोपी युवराज सिंह पुत्र तरसेम सिंह वासी गांव बागेवाल मेहतपुर जालंधर और अर्शदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह वासी गांव मंड चौतां कुमकलां के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है।