Delhi BMW Accident: वित्त मंत्रालय के उपसचिव नवजोत की मौ/त के मामले में एक्शन शुरू, हिरासत में आरोपी महिला

42

Sell-Aid Desk24/7- दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र में बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से हुई वित्त मंत्रालय के उपसचिव नवजोत सिंह की मौ/त के मामले में आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है।

बताया गया कि गुरुग्राम निवासी आरोपी महिला गगनप्रीत को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी थी। मोटरसाइकिल पर वित्त मंत्रालय में तैनात उपसचिव नवजोत सिंह अपनी पत्नी के साथ जनकपुरी स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस हादसे में नवजोत सिंह की मौ/त हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई।