लुधियाना: थाना लाडोवाल की पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एक आरोपी को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।थाना लाडोवाल की प्रभारी गुरशिंदर कौर ने बताया कि हवलदार हरदीप सिंह की पुलिस टीम गश्त दौरान हंबड़ा से खैहरा बेट की तरफ जा रही थी कि सामने से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देख भागने लगा।
पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे काबू करके जब उसके पास मौजूद कैनी की तलाशी ली तो उसमें से 25 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसकी पहचान नाहर सिंह विक्की पुत्र लखबीर सिंह वासी हंबड़ा के रूप में की है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लाडोवाल में एक्साइज एक्ट अधीन मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।














