पैदल जा रही लड़की को दातर दिखाकर मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

39

लुधियाना: थाना सलेम टाबरी के अधीन आती एल्डिको एस्टेट चौकी की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल
करते हुए राहगीरों को दातर की नोक पर लूटने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

चौकी इंचार्ज सब- इंस्पैक्टर भजन सिंह ने बताया कि पुलिस को 24 जनवरी को शिकायतकर्ता लड़की पूजा निवासी मोहल्ला नेताजी नगर पार्क ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह शाम के समय अपने घर पैदल जा रही थी और उसी समय जालंधर बाईपास के नजदीक एक एक्टिवा सवार युवक उसके पीछे से आया और दातर दिखाकर उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया।

उक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थानेदार गुरविंदर सिंह की पुलिस टीम ने मोबाइल छीनने वाले आरोपी को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार किया जिसकी पहचान पुलिस ने साजन सांभर पुत्र नरेश कुमार वासी संतोख नगर शिवपुरी के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी से 2 मोबाइल फोन, एक एक्टिवा और दातर बरामद किया गया है। आरोपी नशा करने का आदी है जो अपने नशा पूर्ति के लिए लूट और चोरी की वारदातें करता है।