लुधियाना : लुधियाना से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ( भाजयुमो) के सचिव रोहित बत्रा ने अमृतसर में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को खंडित करने की कड़े शब्दों में निन्दा व्यक्त की है। बत्रा ने कहा गुरु की नगरी में संविधान निर्माता की प्रतिमा से बर्बरता एक सोची समझी साजिश है। पुलिस ने बेअदबी करने वाले आरोपी को पुलिस पकड़ लिया लेकिन कोई सख्त एक्शन नहीं लिया गया। आज दलित भाइचारे की तरफ से पंजाब बंद का आव्हान किया गया यदि समय रहते राज्य सरकार इस पर कदम उठाती तो आज ऐसा न होता। बत्रा ने कहा कि राज्य के लोगों को बदलाव की ओर ध्यान केंद्रित करना चाहिए ताकि वोट के नाम पर राजनीति खेलने वालों को गहरा सबक मिल सके।














