शिवरात्रि महोत्सव कमेटी (रजि) की एक विशेष मीटिंग प्रवीन बजाज व रमेश गुंबर जी की अध्यक्षता में श्री ज्ञान स्थल मन्दिर सुभानी बिल्डिंग लुधियाना में रखी गई । मन्दिर में आने पर कमेटी द्वारा शिव भक्तों का स्वागत किया गया। शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के प्रधान संजय गुप्ता व चेयरमैन सुनील मेहरा ने बताया कि संस्था द्वारा 25 फरवरी दिन मंगलवार को 38 वीं विशाल शोभा निकाली जाएगी जो गऊ घाट से आरम्भ होकर दरेसी मैदान, माता रानी चौंक, घंटाघर चौंक, चौड़ा बाजार से होते हुए सांगला शिवालय मन्दिर में समाप्ति होगी ।
सुनील मेहरा ने कहा कि 38 वीं विशाल शोभा यात्रा की तैयारीया शिव भक्तों द्वारा की जा रही है । विशाल शोभा यात्रा के दौरान भोले बाबा जब चांदी रथ के ऊपर सवार होकर शिव भक्तों को अपना आशीर्वाद देने आएंगे तब जगह जगह पर लंगर भंडारे लगेंगे, भोले बाबा जी के रथ का स्वागत महा आरती के साथ किया जाएगा। प्रयाग राज महाकुंभ में श्रद्धालु गंगा स्नान का पुण्य का फल प्राप्त कर रहे है और 25 फरवरी को लुधियाना वासियों को भी महाकुंभ का जल और प्रसाद बांटा जाएगा । संध्या फेरी घंटा घर से शुरू होकर चौड़ा बाजार से होते हुए गऊ घाट तक जाएगी । बैंड बाजों के साथ भोले बाबा के भजन गाते हुए लुधियाना वासियों को 38 वीं विशाल शोभा यात्रा का निमंत्रण पत्र दिया जाएगा।














