गुरु के बिना जीवन कभी सफल नहीं हो सकता : संत त्रिलोचन दर्शन दास

39

 

दास धर्म समाज की लुधियाना कमेटी ने दास धर्म समाज के संचालक संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज जी का वार्षिक सत्संग व कीर्तन का आयोजन करवाया

इस मौके पर संत त्रिलोचन दर्शन दास जी ने संगत को प्रवचन सुनाते हुए कहा कि इंसान का जीवन कभी भी बिना गुरु के सफल नहीं हो सकता है जिसके चलते इंसान को अपने गुरु के दिखाए मार्ग पर हमेशा चलते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संसार में सभी लोग अपने जीवन में खुशियां और शांति चाहते हैं जिसके लिए यह सारी खुशियां केवल उनके गुरु ही दे सकता है इसलिए हर इंसान को अपने गुरु का सिमरन सच्चे मन से करना चाहिए | सच्चे मन से की गई भक्ति का फल इंसान को जरूर मिलता है और अंत समय में मोक्ष की प्राप्ति होती है।

संत त्रिलोचन दर्शन दास जी ने कहा कि परमात्मा के रूप अनेक हैं लेकिन परमात्मा केवल एक ही है, इसलिए हर इंसान को अपने गुरु की भक्ति करते रहना चाहिए। आज इस समागम के दौरान बाबा वेद प्रकाश जी, दास दीपक बंटी, दास गुर्जरमल बिटा, हरजिंदर सिंह, दास राजेश अरोड़ा, दास सुनील, दास अनिल खुराना, प्रधान अमृतपाल आदि लोग उपस्थित थे।