बाबा बालक नाथ का चौथा जागरण 5 अप्रैल को

39

दरबार श्री श्री सिद्ध योगी नाथ जी सोसाइटी (रजि.) की तरफ से बाबा बालक नाथ जी का चौथा विशाल जागरण भगत संजीव जी (लोहारा वाले) के सानिध्य में शनिवार, 5 अप्रैल को आयोजित होगा। रात्रि आठ बजे गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ जागरण बाबा जी की इच्छा तक जारी रहेगा। गांव लोहारा स्थित बापू मार्केट के समीप होने वाले जागरण में भजन गायक धर्मवीर प्रदेसी, जसकर्ण, कमल बांगड व हरदीप मेहरा बाबा जी की महिमा का गुणगान करेंगे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पंजाब के अध्यक्ष डिंपल राणा बतौर मुख्यतिथि उपस्थित होंगे। उपरोक्त जानकारी भगत संजीव जी (लोहारा वाले) व सोसायटी चैयरमैन हरजीत सिंह ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पंजाब के अध्यक्ष डिंपल राणा, महाराणा प्रताप राजपूत सभा लुधियाना के अध्यक्ष राकेश मिन्हास, संत सिंह राणा, अनिल ठाकुर, आशू राणा, सोनी राणा को जागरण का निमंत्रण पत्र देने के उपरांत जागरण की तैयारियो संबधी बैठक को संबोधित करते हुए दी। उन्होने बताया कि हिमाचल स्थित दियोटसिद्ध बाबा बालक नाथ गुफा के लिए चाला लुधियाना से 1 मई को रवाना होगा वही 3 मई को बाबा जी के दर्शन कर वहा से वापिस लुधियाना के लिए रवाना होगी । डिंपल राणा ने सोसायटी की तरफ भगत संजीव जी के मार्गदर्शन में धर्म प्रचार के किए जा रहे कार्यो की प्रंशसा करते हुए कहा कि जागरण में बैठ कर बाबा जी के नाम का सच्चे मन से सिमरन करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है । बिगड़े कार्य संवरते है ।