जगतपिता ब्रह्मा जी और समस्त देवताओं की अध्यक्षता में दूसरे अखंड महायज्ञ की तैयारियां शुरू- मास्टर अशीष

41

लुधियाना:महानगर में जगतपिता ब्रह्मा जी और समस्त देवताओं की अध्यक्षता में दूसरा अखंड महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। जिसकी तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए सेवादार मास्टर अशीष ने कहा कि इस बार दूसरा 101 घंटे का अखंड महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। जिसकी प्रचार सामग्री जारी कर दी गई है। इस बार लुधियाना के मुख्य स्थल दरेसी मैदान में 27 अप्रैल को संत समाज की उपस्थिति में अखंड महायज्ञ की शुरुआत होगी। विधावत पूजन कर आहुतियां डाली जाएंगी। अखंड महायज्ञ 1 मई को पूर्ण आहुति के साथ संपन्न होगा। पांच दिवसीय अटूट भंडारा चलेगा। महायज्ञ के संबंध में पंजाब सहित विदेशों से भी गणमान्य पहुंच रहे हैं। जल्द शहर व पंजाब की प्रमुख शख्सियतों, संत समाज और समाजसेवी, राजनीतिक और धार्मिक संस्थाओं को निमंत्रण भेंट किए जाएंगे।