जीतो प्रीमियर लीग – एंटी कल्चर आर्मी, आरीत अल्ट्रा स्ट्राइकर्स पहुंचे सेमीफाइनल में

58

जीतो प्रीमियर लीग का पड़ाव अंतिम चरण में है | पीएयू में जारी जीतो प्रीमियर लीग में वीरवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें एंटी कल्चर आर्मी, आरीत अल्ट्रा स्ट्राइकर्स की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। हालाकि बारिश बाधित के बीच दो क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल शुक्रवार को खेले जाएंगे।

इस अवसर पर जीतो यूथ विंग के चेयरमैन संभव जैन ने बताया कि वीरवार को बारिश बाधित होने के कारण दो क्वार्टर फाइनल शुक्रवार को करवाए जाएंगे। अगर बारिश हुई तो शनिवार को क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल करवाएं जाएंगे।