पंजाब सरकार द्वारा आम जनता के साथ लूट करने वाले विभागों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की आदेश जारी
किए गए हैं कुछ हलवाई सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए अपनी दुकानों पर लोगों से सरेआम लूट कर रहे हैं।
इसकी मिसाल पुरानी सब्जी मंडी स्थित कपूर हॉस्पिटल के सामने हलवाई की दुकान पर सरेआम आम जनता की लूट करते हुए देखी जा सकती है। उक्त दुकान में लोगों को जिस हिसाब से मिठाई बेची जा रही है, उसी रेट से मिठाई को पैक करने वाले डिब्बे की भी रकम वसूली जा रही है जबकि डिब्बा मिठाई से कई गुना कम रेट से बिकता है।
अगर कोई व्यक्ति 1000 रुपए किलो की मिठाई इस दुकान से खरीद करता है तो उसे मिठाई के डिब्बे की कीमत भी उसी रेट से देनी पड़ रही है। संबंधित विभाग की मिलीभगत के चलते ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है।













