भगवान ब्रह्मा जी के सेवक मास्टर आशीष ने आज अपना जन्मदिन वृद्धा आश्रम में वृद्ध महिलाओं के साथ मनाया। वहीं ट्रस्ट मेंबर्स की मौजूदगी में केक काटा और सभी का मुंह मीठा कराया। मास्टर अशीष ने वृद्ध माताओं से आशीर्वाद लिया और साथ ही ट्रस्ट व माताओं को 101 घंटे के अखंड महायज्ञ का निमंत्रण दिया। आशीष ने कहा हम सभी को अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। उनका निरादर नहीं करना चाहिए। खासकर अपने दिन त्यौहार व जन्मदिन बुजुर्गों और परिवार के साथ मनाने चाहिए।
सभी में खुशियां बांटनी चाहिए। मास्टर आशीष ने कहा कि हम सभी को ऐसे बेसहारा व बुजुर्गों की देखरेख के लिए सेवा केंद्र खोलने चाहिए। ताकि सभी को छत मिल सके। इस मौके अनुराधा वर्मा, पंकज वर्मा, सुरिंदर राणा, निशा वर्मा, देव कृष्ण, जहान, जानवी, कत्यानी इत्यादि उपस्थित रहे।













