राकेश जैन ने माता बगलामुखी की करवाई प्राण प्रतिष्ठा

42

समाजसेवी राकेश -रमा जैन के परिवार द्वारा माता सुलोचना जैन के आशीर्वाद से शिव मंदिर, भीम नगर, (काजी मंडी) जालंधर, दुखों का | संघार करने वाली माता बगला मुखी मूर्ति परिवार की ओर से देकर एवम उसकी प्राण प्रतिष्ठा का लाभ लिया। इसकी प्रेरणा समाजसेवी वरिंदर शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी वीणा शर्मा ने दी । इस कार्यक्रम को संपन्न करवाने के लिए विद्वान पंडितो द्वारा पूरे विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई और महामाई का गुणगान भी किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं लंगर की व्यवस्था भी की गई। इस मौके पर राकेश जैन ने बताया कि मुझे एक बार माता बगलामुखी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। मैने वहां पर देखा बहुत से लोग अपने दुखों को हरने | पीड़ा को खत्म करने के लिए वहां पर महायज्ञ में आहुति देकर अपने दुखों का निवारण कर रहे हैं मैने इस मानसिकता को लेकर कि अगर किसी में आस्था होने से दुख तकलीफ एवं वेदना अगर दूर हो सकती है, तो ऐसा कार्य जरूर करना चाहिए, प्रैक्टिकल जीवन में कितने लोगों को कितने वर्षों तक सिर्फ और सिर्फ मेडिकल सेवाओं से निजात दिला सकते हैं। इसी के संदर्भ में यह कार्य करने का लाभ परिवार ने लिया ।