लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी, विरोधी पक्षों को करारा जवाब : रोहित बत्रा

38

 

लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल गई है। विधानसभा के इस फैसले का लुधियाना से जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो के सचिव रोहित बत्रा ने स्वागत किया है। बत्रा ने कहा विधायक सभा में बिल को मंजूरी यानी विरोधियों को करारा जवाब है। बत्रा ने कहा कि एक तरफ केंद्रीय गठन वाली सरकार अल्पसंख्यकों के हित में एक बड़ा कदम उठा रही है ताकी गरीब मुस्लिम वर्ग को फायदा हो सके। इससे विवादों में कमी आएगी और वक्फ अधिनियम की धारा-40 का दुरुपयोग रूकेगा साथ ही कार्यों में पारदर्शिता आएगी । बत्रा ने कहा कि देर रात केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने यह वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया। जिस पर सांसदों की लंबी चर्चा हुई। लेकिन मुस्लिम समुदाय के हित में सोचने वाले 288 वोट केंद्र की भाजपा व गठन वाली सरकार के पड़े, इसके अलावा विरोध में 232 वोट पड़े। बत्रा ने कहा कि भाजपा का यह दावा रहा है कि भारत एक सर्वधर्म देश है। जहां किसी के साथ कोई मतभेद नहीं है। आपसी भाईचारा है। मुस्लिम वर्ग जितना भारत में सुरक्षित है इतना कहीं नहीं । यह बिल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा ताकि भड़काऊ राजनीति खेलने वाले विपक्षियों को मुंह तोड़ जवाब मिल सके।