एक लोटा शुद्ध जल से प्रसन्न होने वाले देव हैं भगवान भोले : रजनीश धीमान

95

श्री नीलकंठ महादेव मंदिर बाजवा नगर में शिवरात्रि पर एक समारोह करवाया गया। समरोह में विशेष रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान, उपाध्यक्ष डॉ.निर्मल नैय्यर, नवल जैन, जिला कार्यकारणी सदस्य सुरेश मिगलानी, आशीष बजाज ने भाग लेकर भोले बावा से आशीर्वाद प्राप्त किया।इस मौके रजनीश धीमान ने कहा कि भगवान भोले बाबा बहुत भोले हैं। वो केवल एक लोटा शुद्ध जल से प्रसन्न होने वाले देव है।शास्त्रों में महाशिवरात्रि को भोलेनाथ की कृपा पाने का सबसे बड़ा और शुभ अवसर माना जाता है।इस दिन शिव परिवार की उपासना से साधक के जीवन से दुखों का समाधान और खुशियों का आगमन होता है।