गंदा पानी आने से इलाके के लोग परेशान, कई बार शिकायतें करने पर फिर भी नहीं हो रहा समाधान

36

थाना जोधेवाल के अधीन आते मोहल्ला नेहरू विवाह बिहार नजदीक काली सड़क में लोगों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आज उक्त गंदे पानी संबंधी इलाके के लोगों ने बताया कि पिछले 6 महीनों से उनकी वाटर सप्लाई में प्रतिदिन गंदा पानी आ रहा है जिसका रंग लाल है।

कई बार इलाके के पार्षद को इस बारे में सूचित किया गया है पर आज तक इस बारे में नगर निगम द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने बताया कि गंदा पानी पीने के कारण इलाके के कई लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।