शंभू और खनौरी बॉर्डर खुलने से व्यापारी वर्ग को मिल रही भारी राहत : बवेजा, सहगल

37

पिछले करीब 13 महीनों से पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डरों पर किसानों द्वारा लगाए धरने के कारण पंजाब के व्यापारियों और आम लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।

पंजाब सरकार ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए बीते दिन पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर खुलवाकर आम जनता के साथ-साथ व्यापारी वर्ग को बड़ी राहत दी है।ये विचार आज मार्कीट कमेटी लुधियाना के पूर्व चेयरमैन और समाज सेवक दर्शन लाल बवेजा, के. बी. इंफ्रा डिवैल्पर्स के चेयरमैन विजय बवेजा और सहगल प्रॉपर्टीज एंड बिलर्ल्स के मैनेजिंग डायरैक्टर राजेश सहगल ने कहे।

उन्होंने बताया कि पिछले 13 महीनों में दिल्ली आने-जाने के लिए व्यापारी वर्ग और आम लोगों को बहुत ज्यादा मुश्किलें उठानी पड़ रही थीं। जो रास्ता पार करने के लिए आधा घंटे का समय लगता था, धरने के कारण उसे पार करने में 3 से 4 घंटे का समय लग रहा था।