गैस एजैंसी कर्मचारी से मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरों ने 31 हजार रुपए लूटे

42

थाना सलेम टाबरी के अधीन आती पुलिस चौकी एल्डिको एस्टेट के अधीन आते कादियां जंगल के पास आज शाम करीब 4 बजे आसपास कैलाश गैस एजैंसी के कर्मचारियों को 2 अज्ञात लुटेरों ने हथियार की नोक पर 31 हजार की नकदी लूटने का मामला सामने आया है।

एल्डिको एस्टेट पुलिस चौकी के इंचार्ज सब-इंस्पैक्टर भजन सिंह ने बताया कि पुलिस को आज करीब साढ़े 5 बजे कैलाश गैस एजैंसी के साढ़े 5 बजे कैलाश गैस एजैंसी के कर्मचारी अमरजीत सिंह यादव निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी खुशीनगर छोटी हैबोवाल ने शिकायत दर्ज करवाई कि शाम करीब 4 बजे वह गैस सिलैंडरों की सप्लाई करके अपने थ्री व्हीलर में लुधियाना से गांव मझ फग्गूवाल गोदाम में जा रहा था ।

इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर 2 अज्ञात लुटेरे आए और उन्होंने उसके थ्री व्हीलर को रास्ते में रोक लिया जिसके बाद एक लुटेरे ने दातर निकालकर उससे नकदी छीनने की कोशिश की। वह लुटेरे से बचकर आगे की तरफ भागने लगा और करीब 300 मीटर की दूरी पर जाकर एक चाय की दुकान में घुस गया।

वहां पर अमरजीत यादव ने अपनी जेब में पड़ी गैस एजैंसी के सिलैंडरों की पेमैंट दुकानदार को पकड़ा दी गई परंतु इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल सवार दोनों लुटेरे उक्त दुकान में दाखिल हो गए और वहां बैठे 5-6 व्यक्तियों के सामने हथियार की नोक पर अमरजीत यादव द्वारा दुकानदार को पकड़ाई गई रकम लूटकर फरार हो गए।

जांच अधिकारी सब-इंस्पैक्टर भजन सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को उक्त मामला संदिग्ध लग रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।