Sell-Aid Desk24/7-ऑस्ट्रेलिया की अदालत ने एक 50 वर्षीय महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई है। महिला पर 3 लोगों की हत्या का आरोप है। उसने जहरीले मशरूम खिलाकर सास-ससुर समेत 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
2023 के इस हत्याकांड ने पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी थी। इस केस को ‘मशरूम मर्डर’ के नाम से जाना जाता है। 2 साल बाद कोर्ट ने आरोपी महिला को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा दी है। वहीं, 33 साल बाद महिला को पेरोल मिल सकती है।
डिनर पर रची मर्डर की साजिश
दरअसल यह मामला 2023 का है। पैटरसन नामक एक महिला अपने पति से अलग हो गई थी। एक रात अचानक उसने अपने ससुराल वालों को डिनर का निमंत्रण दिया। पैटरसन के पति ने डिनर पर आने से साफ मना कर दिया, लेकिन उन्होंने अपने माता-पिता और चाचा-चाची को डिनर पर जाने से नहीं रोका।
पैटरसन ने सभी को खाना परोसा। डिनर में बीफ और पेस्ट्री भी मौजूद थे, लेकिन इनमें डेथ कैप मशरूम डाला गया था। इसे खाते ही पैटरसन की सास, ससुर और चाची सास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उनके चाचा ससुर की जान बच गई।
क्या है डेथ कैप मशरूम?
डेथ कैप मशरूम बेहद जानलेवा होता है। पहले यह सिर्फ यूरोप में पाया जाता था। मगर, अब डेथ कैप मशरूम ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका में भी देखने को मिलते हैं। यह दिखने में बिल्कुल आम मशरूम जैसे होते हैं, इसलिए कई बार लोग पहली नजर में इसे देखकर धोखा भी खा सकते हैं।
डेथ कैप मशरूम में जहरीले पदार्थ होते हैं, जिन्हें खाने से सीधे किडनी और लीवर पर असर होता है और 6-24 घंटे के भीतर लोगों की जान तक चली जाती है।














