रेत माफिया का विरोध कर रहे पूर्व ब्लाक समिति मैंबर सरपंच पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

31

थाना मेहरबान के अधीन आते गांव गौंसगढ़ में पिछले करीब 5 दिनों से रेत माफिया के खिलाफ गांववासियों द्वारा लगाए गए धरने के दौरान आज मेहरबान पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व ब्लाक समिति मैंबर और महिला सरपंच के पति ताजपिंदर सिंह सोनू बूथगढ़ को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है।

गांव गौंसगढ़ के सुखविंदर सिंह ने बताया कि पिछले करीब 5 दिनों से उनकी पंचायत द्वारा गांव से निकलने वाले रेत माफिया के ओवरलोड टिप्पर और ट्रालियों के खिलाफ गांव में धरना लगाकर जिला प्रशासन के खिलाफ रो । प्रदर्शन किया जा रहा था। थाना मेहरबान की पुलिस द्वारा उनके ऊपर कई बार सख्त कार्रवाई करते हुए धरना उठाने के लिए कई प्रयास किए गए परंतु गांववासियों द्वारा रेत माफिया के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखा गया। आज शाम करीब 7 बजे मेहरबान पुलिस द्वारा ताजपिंदर सिंह सोनू को गिरफ्तार करके थाना मेहरबान में लाया गया जिसके बाद इलाके के सैंकड़ो लोगों द्वारा थाना मेहरबान के बाद धरना लगाकर प्रदर्शन किया गया।

गांव गौंसगढ़ के महिला पंचायत सदस्य के पति सुखविंदर सिंह ने बताया कि थाना मेहरबान की पुलिस रेत माफिया के साथ मिली हुई है जिसके चलते गांव के लोगों के साथ धक्केशाही कर रही है ।

गांव गौसगढ़ के लोगों द्वारा पी.डब्ल्यू. डी. विभाग से लिखित रूप में गांव की सड़कों पर चलने वाले वाहनों के बारे में जानकारी हासिल की गई थी परंतु जिला प्रशासन और मेहरबान पुलिस उनको कोई तरजीह नहीं दे रही है।

जब तक महिला सरपंच के पति को रिहा नहीं किया जाता, सभी लोग थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्हें इसके लिए अनशन भी करना पड़ा तो वे पीछे नहीं हटेंगे।