Silver Rate: चांदी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड! कीमत पहुंची 1 लाख 30 हजार के पार

39

Sell-Aid Desk24/7- सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है और दोनों कीमती धातुओं का मूल्य नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। आल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को चांदी की कीमतों में चार हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 1.32 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक मांग में मजबूती और अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के कारण सोना और चांदी के मूल्य में यह वृद्धि हो रही है।

2025 में कितना भागी चांदी?

एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमतों में 2025 में अब तक 43,300 रुपये किलो या 47.16 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है। 31 दिसंबर 2024 को चांदी का मूल्य 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम था। इसी तरह, सोने के मूल्य में लगातार चौथे दिन तेजी दर्ज की गई और यह 700 रुपये बढ़कर 1,13,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

2025 में कितना भागा सोना?

2025 में अब तक Gold 34,850 रुपये या 44.14 प्रतिशत बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2024 को सोने का मूल्य 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वैश्विक बाजार में सोना 12.69 डालर बढ़कर 3,646.69 डालर प्रति औंस और चांदी 1.82 प्रतिशत बढ़कर 42.31 डालर प्रति औंस हो गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी का कहना है कि कीमती धातुओं के मूल्य की तेजी में अमेरिका के हालिया व्यापक आर्थिक आंकड़ों का प्रमुख योगदान है। इन आंकड़ों के ने फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बढ़ा दिया है।